प्रैस विज्ञप्ति 
समिति पुनर्गठन  हेतु ग्राम की आम जन सभा 
कल दिनांक 19 /5 /2019  दिन रविवार को आर्यसमाज इस्माईलपुर में श्री रमेश आर्य, मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा, बिजनौर की अध्यक्षता में वार्षिक मनोनयन हेतु एक आम सभा की गयी।  जिसमें सर्वसम्मति से डा०  श्री लाखन  सिंह को प्रधान, श्री अशोक कुमार (पू ० ग्राम प्रधान) को मंत्री, श्री अरविन्द कुमार को कोषाध्यक्ष व श्री अनुभव शर्मा को आडीटर चयनित किया गया।  इस प्रकार आर्य समाज इस्माईलपुर की समिति का पुनर्गठन किया गया और कुल 51  सदस्यों की  कार्यकारिणी का गठन किया गया। रणधीर सिंह (जिला आर्यसमाज कार्यकारिणी जलीलपुर),  योगेश्वर सिंह, महीपाल फौजी, प्रमोद कुमार, मनिया, राजेंद्र सिंह, बिट्टू, संजय टेलर, कल्याण सिंह, राजेंद्र सिंह, वेनिस, राजवीर सिंह, संतोष देवी, विमला देवी, श्रीमती तपराज सिंह,  सुरेंद्र सिंह, पदम् सिंह,  सतेंद्र तोमर आदि सभी मुख्य ग्रामवासी उपस्थित थे।  
आपका 
अनुभव शर्मा 


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें