मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

पकिस्तान अल्लाह ने बनाया??

 पकिस्तान अल्लाह ने बनाया??

"पकिस्तान को अल्लाह ने सिर्फ इसलिए बनाया था" - एक पाकिस्तानी
आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस में एक बंदा कह रहा है कि पकिस्तान अल्लाह ने बनाया। शायद वह पकिस्तान का ही मुस्लिम बंदा है। यही विषय मेरी पोस्ट का मुख्य मुद्दा है। 

हमारे वैदिक काल के इतिहासकारों द्वारा यह तथ्य स्पष्ट है कि महाराज पृथु ने सर्वप्रथम रहने के लिए ज़मीन को झाड़ झंकाड़ व पेड़ पौधों से मुक्त करवाया और काट छांट करवाई व भूमि को इकसार करवाया था। उन्ही के नाम पर इस भूमि का नाम पृथ्वी पड़ा। इस बात को लगभग दो अरब साल से कुछ ही कम समय हुआ है। 

जब परमात्मा ने इस पृथ्वी की रचना की थी तो यह उबड़ खाबड़ थी और अधिकतम भूभाग पेड़ पौधों से भरे होने व जल आदि से भरे होने के कारण से रहने के योग्य नहीं था।  इसीलिए पृथु महाराज को यह कार्य करना पड़ा था।  इस कार्य को बहुत से मानवों ने दिन रात मेहनत करके किया था तब। हाँ पर्वत वगैरह तो परमात्मा ने शुरू में ही तैयार कर दिए थे।  यह तथ्य तो सत्य है परन्तु पृथु ने रहने योग्य बनवाया।  यहाँ तक कि जितनी भी मुख्य नदियाँ है यह भी प्राचीनतम राजाओं ने लम्बी समय तक खुदाई करवा करवा कर उस समय स्थापित की थीं।  भला बिना मानव पुरुषार्थ के कहीं यह कार्य हो सकते हैं।

आर्य लोग सर्वप्रथम त्रिविष्टप नाम की जगह से इसी आर्यावर्त (भारत) में आये थे क्योंकि सृष्टि के प्रथम मानवों की रचना परमात्मा ने इसी स्थान पर की थी।  आजकल यह स्थान तिब्बत नाम से जाना जाता है।  इसी लिए आर्यों के नाम पर भारत का नाम आर्यावर्त था।  इस आर्यावर्त को आर्यों ने बसाया था।  और असुर लोग अन्य दिशाओं में चले गए थे

अब ये बताओ पाकिस्तान को अल्लाह ने अगर बनाया है? तो अल्लाह कोन है? महाराज पृथु जिन्होंने भूमि को इकसार किया था।  या मोहम्मद अली जिन्ना ही अल्लाह था जिसने पाकिस्तान की मांग की थी और अब जन्नत में रह रहे हैं।  या इस व्यक्ति का यह मतलब है कि महात्मा गांधी ही अल्लाह थे जिनकी वजह से पकिस्तान बना जो अब जन्नत में रहने चले गए हैं।  

कल को ये महाशय ये न कहने लगें कि जैश ए मुहम्मद आदि दहशतगर्द आतंकी संगठन भी अल्लाह ने बनाये कोई यह भी कहेगा कि हमारा घर भी अल्लाह ने बनाया, घर की ईंट भी, कुर्ता पायजामा और कुर्ते का बटन भी अल्लाह ने बनाया।  

इस व्यक्ति की बुद्धि किस प्रकार की है कि कोई तर्क संगत , या जायज़ बात ही नहीं समझ सकती। 

ऐसे तो हम भी कह सकते हैं कि  भारतीय फौज भी भगवान् ने बनायी, पकिस्तान को भी भगवान् ने बनाया और आतंकवाद का अंत करने के लिए, पुलवामा के शहीदों का बदला लेने के लिए सेना पकिस्तान को तबाह करेगी वो भी भगवान् ही कराएगा।  भला कोई तुक है कि पकिस्तान को अल्लाह ने बनाया। 

१९४७ से पहले तो अल्लाह ने नहीं बनाया था तो क्या १४ अगस्त १९४७ को अल्लाह आया था पकिस्तान बनाने के लिए।  कोई प्रूफ है तुमने देखा था क्या या तुम उन अंग्रेजों को ही अल्लाह मानोगे जिन्होंने सच में ही बंटवारा करवाया था। 

अगर पाकिस्तान को भी अल्लाह ही बनवाता है तो बंदूक , कपडे सिलने का काम, मकान चिनने का काम, रोटी बनाने का काम, और रोटी खाने का काम भी अल्लाह कर रहा है इससे यह सिद्ध होता है।

तो भाई ये बुद्धि है पाकिस्तानी लोगों की।   

मैं उसके कहे इस तथ्य की निंदा करता हूँ और तर्कश: उसकी कही इस बात का खंडन कर उस बात को ख़ारिज करता हूँ। सिद्ध हुआ की उसका कथन अक्षरशः सफ़ेद झूँठ है। 


आपका 
ब्रह्मचारी अनुभव आर्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

free counters

फ़ॉलोअर