गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

नापाक मंसूबे हैं आतंक के पीछे

ओ३म
पाकिस्तान व भारत की राजनैतिक स्थितियों में अंतर
जैसी गणतंत्र व उसकी व्यवस्था भारत में हैं, भारत के लोग समझते हैं कि पाकिस्तान में भी वैसी ही है।  परन्तु ऐसा नहीं है।  इसे समझने के लिए मेरे इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें तब ही वास्तविक स्थिति समझने में सक्षम हो पाएंगे।  ये लेख किसी द्वेष की भावना से नहीं लिखा गया है।  परन्तु जैसा मेरी मति में समझ आया है वैसा ही मैंने लिख दिया है।  विद्वान् लोग उसी मात्र से वास्तविक स्थिति समझ लेंगे।  

मैंने क़ुरआन में पढ़ा है, उसमें सभी आदेश मुसलमान के लिए हैं बाक़ी सभी को काफिर बताया गया है तथा यह भी कहा है कि मुसलमान ही जन्नत जायेगा तथा काफिर (गैर मुस्लिम - हिंदू, सिख, ईसाई , बौद्ध, जैनी आदि सभी ) दोज़ख में ही जायेंगे।  वास्तव में मुहम्मद ने आज से लगभग 1400 वर्ष पहले इस पुस्तक के माध्यम से एक ऐसी फौज की रचना की थी जो 'अक़्ल को दखल नहीं ' नियम मानकर वह जो सीधा उल्टा कहें वे वहीँ करें। उन्होंने इन फोजों को अंधानुकरण सिखाया।  जबकि गीता व वेदादि सत्य शास्त्रों में मानव मात्र के कल्याण का उपदेश है, ऐसा कुरआन में नहीं। 

भारत में सभी व्यापक योजनाएं सरकार, संसद, राष्ट्रपति या कोर्ट द्वारा आदेशित होती हैं।  भारतीय सेना भी मंत्री परिषद् व प्रधानमन्त्री जी के अधीन होकर ही निर्देशित रहती है।  परन्तु पाकिस्तान में ऐसा नहीं है।  

पाकिस्तान को रूल करने वाली तीन यूनियन हैं -
१- राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, संसद, कोर्ट व मंत्री परिषद् 
२- अल्लाह, मुहम्मद व कुरआन के आधार पर चलने वाली संस्थाएं जैसे जैश ए मुहम्मद आदि।  इनका काम नमाज़ पढ़ना, मदरसा चालान, जमात लगाना व समय समय पर मुहम्मद की बातों के आधार पर अल्लाह व दोज़ख का खौफ देकर सेना एवं पहली यूनियन को आदेशित करना।  यह संस्था अपना लश्कर अलग से भी रखती है।  
३- पाकिस्तानी सेना।  यह सेना अपने फैसले दूसरी यूनियन के आधार पर लिया करती है।  दूसरी व पहली यूनियन की रक्षा करना इसका मुख्य उद्देश्य है। यही कारण है कि मसूद अज़हर व अन्य आतंकियों को सेना के कैंप, हॉस्पिटल आदि में पनाह मिल जाया करती है। 

इस प्रकार हम देखते हैं कि सेना यूनियन १ व यूनियन २ दोनों की हर जां मदद व रक्षा करती है।  यूनियन १, प्रधानमन्त्री आदि एक प्रकार से हाथी के दिखाने वाले दांत की भांति हैं क्योंकि इनको केवल बाहरी सियासत से बातचीत आदि करने के लिए बनाया जाता है।  ये ही किसी भी मुद्दे की व्याख्या करने के माध्यम हैं। इनको पता है कि यूनियन २ की गतिविधियां आतंक की सिद्ध हो रही हैं परन्तु वह झूंठ बोल बोल कर इस की रक्षा करते रहते हैं।  व उनको राजनीतिक सुरक्षा भी देते हैं। पाकिस्तान गणतंत्र होते हुए भी यहाँ पर चुनाव द्वारा चुने गए प्रधानमन्त्री की वो वैल्यू व स्ट्रेंथ नहीं जो यूनियन २ की है।  

यूनियन ३ यूनियन २ की रक्षा व मदद करता है तथा यूनियन २ यूनियन ३ की।  परन्तु सभी क़ायदे क़ानून व नियम बनाने वाला तो यूनियन २ व वास्तविक रूप देने वाला यूनियन १ ही है।  यूनियन ३ देश की रक्षा के लिए है तथा यूनियन २ पूरी दुनियाँ में पाकिस्तान की हुकूमत लाने के लिए।  इसी लिए यह यूनियन अफगानिस्तान, अमेरिका, ईरान, भारत आदि देशों में अपने फिदाईन सैनिक (नौकरी पाने वाले) तैयार करके भेजता है।  जिससे वे इन देशों को अपने अधीन कर सकें।  

अपने देश भारत को ही देख लो जैश ए मुहम्मद का मालिक मसूद अज़हर भारत का मालिक बनने के लिए अपनी सेना पाकिस्तान में बैठकर तैयार करता है।  जैश ए मुहम्मद का मतलब है - मुहम्मद की सेना। उसका उद्देश्य है कि पहले कश्मीर को अपने क़ब्ज़े में करके, कश्मीर को केंद्र बनाकर आगे की कार्यवाहियां करेगा और वह एक दिन लाल किले पर पाकिस्तान का झंड फहराएगा।  उसके मनसूबे इतने ऊँचे हैं।  ये संस्थाएं यूनाइटेड नेशंस की चोरी चोरी अपने कार्यों को अंजाम दे रही हैं।  कश्मीर के नवयुवकों को नौकरी का भुलाम्बा देकर वह कश्मीर के मुसलामानों में इतना ज़हर भर रहा है कि अल्लाह के नाम पर, जिहाद के नाम पर उनमें से कुछ को तनख्वाह शुदा फिदायीन बना देता है।  वो यह भूल गया की कश्मीर हरी सिंह नलवे का था और भारत हम आर्यों का पहले ही से रहा है।  वे फिदायीन आतंक फैला कर भारत को मजबूर करना चाह रहे हैं कि भारत इन आतंकियों के लिए कश्मीर को फ्री छोड़ दे।  ऊपर से धारा ३७०। यह लश्कर कश्मीर को पकिस्तान का अंग बनाकर पुरे भारत पर पकिस्तान का कब्ज़ा करवाने का नापाक मनसूबे लिए बैठा है।  बल्कि इस लश्कर का असली उद्देश्य ही भारत विजय है, पकिस्तान के लिए।  आतंकी हमले का उद्देश्य होता है कब्ज़ा, परन्तु भारतीय सेना, सी अर पी ऍफ़ व पुलिस इतनी मज़बूत व सतर्क है कि हर जगह, हर बार उनका नापाक मंसूबा नाकाम हो जाता है।  और उड़ जाती है कि आतंक फैलाया गया था ।  परन्तु ये आतंक नहीं फैलाना चाहते बल्कि कब्ज़ा करना चाहते हैं।  लेकिन वह कब्जे की कोशिश हर बार आतंकी घटना मात्र बन कर रह जाती है, हमारे सुरक्षा बलों की बहादुरी के कारण।  

वास्तव में पाकिस्तान में उस संगठन के लीडर से लेकर गाज़ी व अन्य बी व सी लेवल के आतंकियों तक सभी सदस्य इस संस्था (लश्कर) के सैनिक हैं। 

इसी प्रकार अलग अलग देशों को पकिस्तान के द्वारा जीते जाने के उद्देश्य से अलग अलग लश्कर (संस्थाएं) बनी हुई हैं पाकिस्तान में। 

भाइयों बहनों! क़ुरआन के अनुसार ये लश्कर (आतंकवादी संस्थाए, पाकिस्तान में) पूरी दुनियां में पाकिस्तान की हुकूमत लाना चाहते हैं या ये कहो कि मुसलमानी हुकूमत।  

गुरुदेव ब्रह्मचारी कृष्ण दत्त जी महाराज (श्रृंगी ऋषि) ने १९८७ से पहले ही एक प्रवचन में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि यह धर्म २१ वीं सदी के प्रारम्भ के काल में समाप्त हो जायेगा मात्र पुस्तक ही बचेंगी।  और  २०२० के आसपास वह समय आ गया है। यह कार्य आर्य समाज विचारधारा के माध्यम से होना है और अवश्य ही होगा।  ॐ।

वेद कहता है कि वैद्यों को नमन , अध्यापकों को नमन, नेताओं को नमन, साधुओं को नमन, किसानों को नमन, वकीलों को नमन, जवानों को नमन, व्यापारियों को नमन यहाँ तक कि दुष्टों को भी नमन परन्तु दुष्टों को हाथ जोड़कर नहीं डंडे से नमन।  अर्थात दुष्टों को दंड दिए बगैर छोड़ना नहीं चाहिए।  इन आतंकवादियों को गोलियों से नमन।  

इनका इलाज मात्र गोली है।  ॐ शांति: शांति: शांति:। 

वन्दे मातरम।  भारत माता की जय।

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

पकिस्तान अल्लाह ने बनाया??

 पकिस्तान अल्लाह ने बनाया??

"पकिस्तान को अल्लाह ने सिर्फ इसलिए बनाया था" - एक पाकिस्तानी
आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस में एक बंदा कह रहा है कि पकिस्तान अल्लाह ने बनाया। शायद वह पकिस्तान का ही मुस्लिम बंदा है। यही विषय मेरी पोस्ट का मुख्य मुद्दा है। 

हमारे वैदिक काल के इतिहासकारों द्वारा यह तथ्य स्पष्ट है कि महाराज पृथु ने सर्वप्रथम रहने के लिए ज़मीन को झाड़ झंकाड़ व पेड़ पौधों से मुक्त करवाया और काट छांट करवाई व भूमि को इकसार करवाया था। उन्ही के नाम पर इस भूमि का नाम पृथ्वी पड़ा। इस बात को लगभग दो अरब साल से कुछ ही कम समय हुआ है। 

जब परमात्मा ने इस पृथ्वी की रचना की थी तो यह उबड़ खाबड़ थी और अधिकतम भूभाग पेड़ पौधों से भरे होने व जल आदि से भरे होने के कारण से रहने के योग्य नहीं था।  इसीलिए पृथु महाराज को यह कार्य करना पड़ा था।  इस कार्य को बहुत से मानवों ने दिन रात मेहनत करके किया था तब। हाँ पर्वत वगैरह तो परमात्मा ने शुरू में ही तैयार कर दिए थे।  यह तथ्य तो सत्य है परन्तु पृथु ने रहने योग्य बनवाया।  यहाँ तक कि जितनी भी मुख्य नदियाँ है यह भी प्राचीनतम राजाओं ने लम्बी समय तक खुदाई करवा करवा कर उस समय स्थापित की थीं।  भला बिना मानव पुरुषार्थ के कहीं यह कार्य हो सकते हैं।

आर्य लोग सर्वप्रथम त्रिविष्टप नाम की जगह से इसी आर्यावर्त (भारत) में आये थे क्योंकि सृष्टि के प्रथम मानवों की रचना परमात्मा ने इसी स्थान पर की थी।  आजकल यह स्थान तिब्बत नाम से जाना जाता है।  इसी लिए आर्यों के नाम पर भारत का नाम आर्यावर्त था।  इस आर्यावर्त को आर्यों ने बसाया था।  और असुर लोग अन्य दिशाओं में चले गए थे

अब ये बताओ पाकिस्तान को अल्लाह ने अगर बनाया है? तो अल्लाह कोन है? महाराज पृथु जिन्होंने भूमि को इकसार किया था।  या मोहम्मद अली जिन्ना ही अल्लाह था जिसने पाकिस्तान की मांग की थी और अब जन्नत में रह रहे हैं।  या इस व्यक्ति का यह मतलब है कि महात्मा गांधी ही अल्लाह थे जिनकी वजह से पकिस्तान बना जो अब जन्नत में रहने चले गए हैं।  

कल को ये महाशय ये न कहने लगें कि जैश ए मुहम्मद आदि दहशतगर्द आतंकी संगठन भी अल्लाह ने बनाये कोई यह भी कहेगा कि हमारा घर भी अल्लाह ने बनाया, घर की ईंट भी, कुर्ता पायजामा और कुर्ते का बटन भी अल्लाह ने बनाया।  

इस व्यक्ति की बुद्धि किस प्रकार की है कि कोई तर्क संगत , या जायज़ बात ही नहीं समझ सकती। 

ऐसे तो हम भी कह सकते हैं कि  भारतीय फौज भी भगवान् ने बनायी, पकिस्तान को भी भगवान् ने बनाया और आतंकवाद का अंत करने के लिए, पुलवामा के शहीदों का बदला लेने के लिए सेना पकिस्तान को तबाह करेगी वो भी भगवान् ही कराएगा।  भला कोई तुक है कि पकिस्तान को अल्लाह ने बनाया। 

१९४७ से पहले तो अल्लाह ने नहीं बनाया था तो क्या १४ अगस्त १९४७ को अल्लाह आया था पकिस्तान बनाने के लिए।  कोई प्रूफ है तुमने देखा था क्या या तुम उन अंग्रेजों को ही अल्लाह मानोगे जिन्होंने सच में ही बंटवारा करवाया था। 

अगर पाकिस्तान को भी अल्लाह ही बनवाता है तो बंदूक , कपडे सिलने का काम, मकान चिनने का काम, रोटी बनाने का काम, और रोटी खाने का काम भी अल्लाह कर रहा है इससे यह सिद्ध होता है।

तो भाई ये बुद्धि है पाकिस्तानी लोगों की।   

मैं उसके कहे इस तथ्य की निंदा करता हूँ और तर्कश: उसकी कही इस बात का खंडन कर उस बात को ख़ारिज करता हूँ। सिद्ध हुआ की उसका कथन अक्षरशः सफ़ेद झूँठ है। 


आपका 
ब्रह्मचारी अनुभव आर्य

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

भारत के अमर शहीदों के लिए शांति यज्ञ # पुलवामा

 भारत के अमर शहीदों के लिए शांति यज्ञ 


पुरवामा, कश्मीर में शहीद 40 अमर वीर  जवानों  के लिए आर्य समाज में आज स्वामी सत्यानन्द जी के ब्रह्मत्व में शान्ति यज्ञ किया गया। ब्र० अनुभव शर्मा उद्गाता व श्री रणधीर सिंह आर्य सपत्नीक यजमान रहे। यज्ञ साधिका समीति की बहनों ने भी यज्ञ में शिरकत की ।  पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए व आतंकियों की निन्दा की गई।
ग्राम के सभी वर्ग के लोगों ने इस यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस यज्ञ में ग्राम के विभिन्न परिवारों ने घृत, सामग्री आदि पदार्थ समर्पित किया। सभी ने भारतीय फौज के लिए परमात्मा से प्रार्थना की व यज्ञ अमर शहीदों व वर्तमान सेना को समर्पित किया।  अमन सिंह, प्रकाश वती जी, संतोष जी, वंशिका, सरोज जी, नैपाल सिंह, सुनील कुमार, हितांश आदि यज्ञ में उपस्थित थे।

परमात्मा उन अमर शहीदों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें व उनके परिवार को उनकी भौतिक अनुपस्थिति से जूझने की क्षमता प्रदान करें यह उद्बोधन स्वामी सत्यानंद जी ने दिया।  उन वीरों की शहादत पर उनकी आंसू निकल आये।  उन्होंने हिन्दू जाति के सभी तबकों को आपस में मिल जुल कर, बुराइयों से दूर हो, देश के लिए महान व ऊँचे कार्यों को करने की सलाह दी।

अनुभव शर्मा ने बताया जैश टाइप आतंकी प्रशिक्षक भारत के मुसलमानों व अन्य पाकिस्तान के मुसलमानों को जन्नत व ७२ हूरों का लोभ देकर सिखाते हैं कि जा कुर्बान हो फिदाईन बन, और जब वह(उसका आत्मा)  अपने शरीर के परखच्चे उड़ा बैठता है तो शरीर में वापस आने की कोशिश करता है  परंतु सब कुछ खत्म हो जाता है। ना तो जन्नत मिलती और न ही अल्लाह। तब अल्लाह कहता है कि तूने वीरों व निहत्थों पर घात लगाया और कायराना पीठ पीछे हमला किया लिहाजा वह आत्मा भटकता रहता है। तब पता चलता है कि भारत ही तो जन्नत थी तब वह मोह वश व पाप के बोझ से तड़प तड़प कर जैश वगैरह को गाली देता हुआ भगवान के इशारे पर दोज़ख में सालों साल रह कबूतर, कुत्ता, सूवर और मुर्गा व बकरा बंन जमीन पर जन्म ले बार बार कटता है। जन्नत कहीं नहीं इसी ज़मीन पर है बाकी दोज़ख़ ही दोज़ख है। शुभ करम किए थे जो मानव बने और पाप कर कर के उसका फल भोगता ही है। किया कर्म भोगना ही पड़ता है ये परमात्मा और वेद का पत्थर की लकीर सा नियम है।

रणधीर सिंह आर्य ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित जैश की आतंकी साजिश के द्वारा कराऐ इस कायराना हमले के लिए इसकी भर्त्सना की और आर्य वैदिक सिद्धांत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि लोग आर्य समाज से जुड़ जाएं तो जीवन में हर क्षेत्र में उपलब्धि हांसिल कर सकते हैं और दुष्ट कर्मों से दूर रह सकते हैं । और कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर 1947 तक व आज भी यह सिद्धांत सभी का पथ प्रदर्शन करता रहा है उन्होंने सभी से आर्य वैदिक सिद्धांत से जुड़ने का आह्वान किया।



जय हिन्द
वन्दे मातरम्
भारत माता की जय।
free counters

फ़ॉलोअर